फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ड्राइवर चले गए छुट्टी पर, यात्री हो गए बेबस

Wed, 29 Nov 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में रोडवेज की छह बसों का नहीं हो सका संचालन
विज्ञापन






अल्मोड़ा। ड्राइवरों के अवकाश पर जाने के कारण जिले में बुधवार को रोडवेज की छह बसों का संचालन नहीं हुआ। इस कारण यात्री परेशान रहे। देहरादून, दिल्ली, मासी आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हुई।

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में चालकों के 87 पद स्वीकृत हैं जिसमें से 23 पद खाली चल रहे हैं। डिपो से विभिन्न रूटों पर 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है लेकिन चालकों की कमी से संचालन व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पर्याप्त चालक न होने से बुधवार को भी संचालन प्रभावित रहा। रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से दिल्ली, देहरादून, मासी आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही निगम को एक लाख रुपये की आर्थिक चपत भी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन में पर्याप्त सुविधाएं न होने से भी यात्री परेशान

अल्मोड़ा। रोडवेज स्टेशन में सुविधाओं की कमी बनी है। स्टेशन यहां माल रोड में किराये के भवन में चल रहा है। यहां यात्रियों के पानी पीने के लिए न तो वॉटर प्यूरीफायर लगा है और न ही हाईटैक शौचालय है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।



कोट

चालकों की कमी से संचालन प्रभावित रहा। चालकों की मांग निगम मुख्यालय से की गई है। उम्मीद है जल्द संचालन पटरी पर आ जाएगा।

-राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें