फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बुजुर्ग मां का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Sat, 30 May 2026 10:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

दुर्घटना चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौली-चित्तौडखाल मोटर मार्ग पर रूडोली गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। सूचना के अनुसार रात्रि करीब 11:30 बजे डीसीआर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि महरोली क्षेत्र के पास एक डंपर गहरी खाई में गिर गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। बताया गया कि डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान चालक को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से देवायल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राकेश चन्द्र उर्फ जग्गु (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी ग्राम बसोली, विकासखंड सल्ट, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक राकेश चन्द्र की घर कि आर्थिक स्थिति सही नहीं है। वह अपने घर में वृद्ध मां के साथ रहता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है तथा परिवार में एक सौतेला भाई है। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही वृद्ध मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें