प्राकृतिक स्रोत के सामने टैंक बनाकर होगी पेयजल आपूर्ति
जल संस्थान के एई ने रैलाकोट गांव जाकर ग्रामीणों की पेयजल समस्या सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। हवालबाग के ग्राम पंचायत रैलाकोट में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोत के निकट टैंक बनाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिलाया।
धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व ने रैलाकोट की महिलाओं ने शनिवार को अल्मोड़ा में जल संस्थान के ईई केएस खाती के सम्मुख पेयजल समस्या रखी। महिलाओं ने बताया कि गांवों में पिछले कई महीनों से पेयजल की अनियमित आपूर्ति बनी हुई है। सप्ताह में सिर्फ एक बार पानी आ रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस पर ईई ने मौके पर टीम भेजने का आश्वासन दिया था।
ईई के निर्देश पर जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव का मुआयना किया। ग्रामीणों ने एई को बताया कि गांव में प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी नहीं है। स्रोतों के निकट पानी की टंकी बनाकर पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक किरौला ने भी एई से गांव की पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई। सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में प्राकृतिक स्रोतों से बह रहे पानी को संरक्षित करने के लिए टैंक बनाया जाएगा। टैंक से ग्रामीणों को पेयजल की समान रूप से आपूर्ति की जाएगी।
---
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमेश नैनवाल, तलाड़ बाड़ी के प्रधान किशन बिष्ट, निरंजन पांडे, मयंक पंत, वीरेंद्र कुमार, विनोद मुस्यूनी, सुंदर लटवाल, राजेंद्र लटवाल, पान सिंह, देवकी नंदन जोशी, प्रताप सिंह नेगी, प्रताप सिंह बिष्ट, प्रमोद चंद्रा, हेमंत राणा, नंदन राणा, उमेश नेगी, नीमा राणा, पुष्पा आर्या, सुनीता आर्या, रेखा आर्या, शांति आर्या, रोहित आर्या, गीता जोशी, कमला जोशी, हेमा जोशी, पुष्पा नेगी, प्रताप सिंह नेगी, हरीश नैनवाल, जीवंती, शांति, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
नवीन उपाध्याय
फोटो- 19एएलएम 02पी