फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति, लोग परेशान

Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के गनियाद्योली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना की जर्जर पाइपलाइन बार-बार फटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक स्थान पर मरम्मत के बाद दूसरे स्थान पर रिसाव शुरू होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर बिष्ट और दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि पेयजल संकट क्षेत्र की स्थायी समस्या बन चुका है। वैकल्पिक व्यवस्था के विभागीय आश्वासन भी अधूरे हैं। पिछले माह भी लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा था। योजना से तीन दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। ग्रामीणों ने जर्जर पाइपलाइन बदलकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
कोट
गगास पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - जेएस तोमर, सहायक अभियंता जल निगम रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें