फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर नहीं आ पा रही पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
अल्मोड़ा के डीनापानी में टैंकर से पानी भरते लोग।। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जल संस्थान द्वारा कई स्थानों पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं सड़क से दूरी पर स्थित दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जल संस्थान कोसी नदी से अल्मोड़ा शहर और आसपास के इलाकों में करीब एक लाख आबादी को पेयजल की आपूर्ति करता है, लेकिन पंपिंग योजना काफी पुरानी होने से जरूरत के मुताबिक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस कारण शहर के कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर पानी मिल पा रहा है। वहीं कई स्थानों पर काफी कम पानी की आपूर्ति हो रही है। इसे लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर आश्रित होना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में लोगों को पीने के पानी के साथ ही मवेशियों के लिए पानी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी दूरी पर नौले और धारे होने से लोगों का काफी समय पानी की व्यवस्था में बर्बाद हो जाता है। जल संस्थान तीन विभागीय टैंकरों और दो किराये के पिकप से ग्रामीण और शहर क्षेत्र में लोगों को पानी की सप्लाई कर रहा है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि सोमवार को बल्ढोटी, डीनापानी, गधोली, बल्टा, लोधिया धूरा तोक, करबला मस्जिद के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चगेठी में टैंकरों और पिकप से पानी की आपूर्ति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें