फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे ब्लाॅक के कई गावों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। तिमली, चचरोटी, पैठाना और जसपुर ग्राम सभाओं के कई गांवों में पिछले छह महीने से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से 1500 से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार विभाग से इस समस्या को ठीक करने की मांग की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नाराज ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर जल निगम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि 40 साल पुरानी पेयजल लाइनें जीर्ण-क्षीर्ण हालत में हैं। जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्था ने पुरानी पेयजल लाइनों से ग्रामीणों को घर-घर कनेक्शन दिए हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन बढ़ने और कई जगह नलों में कचरा जमा होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई वर्षों से तिमली-चचरोटी पेयजल योजना से ग्रामीणों को लाभ मिलता रहा पर अब विभाग की अनदेखी और बढ़ते कनेक्शन से स्थिति गंभीर हो गई है। विभाग का दावा है कि बजट मिलने के बाद इन पुरानी लाइनों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें