फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिलियानौला में गहराया पेयजल संकट, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में बरसात शुरू होते ही पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जल संकट से नाराज लोगों ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिपौला ग्राम समूह पेयजल पंपिंग योजना से तीन दिन में एक बार भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जबकि उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जा रहा है। इधर, एक शिष्टमंडल ने प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। मंत्री ने जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया है। जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने बताया कि तिपौला पेयजल पंपिंग योजना की मोटर फुंकने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। मोटर की मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें