एनसीसी मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों संग क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद न्?
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्री राम क्रिकेट क्लब की ओर से नगर के एनसीसी मैदान में श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन करते हुए ब्रांज फैक्ट्री ताड़ीखेत के महाप्रबंधक एलएम पांडेय ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले नरसिंह मैदान में खेले जाएंगे।
उद्घाटन मुकाबले में ड्रीम इलेवन रानीखेत और बधांण चिलियानौला एकादश की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर कुल 95 रन बनाए।
जवाब में बधांण की टीम मात्र 81 रनों पर सिमट गई। ड्रीम इलेवन के विशाल ने तीन विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बधाण की टीम के कप्तान नवीन बोरा थे। सोनू ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके साथ सभासद संजय पंत भी थे। निर्णायक की भूमिका किशन जलाल और हेमू बिष्ट ने निभाई। आयोजन समिति के किशन जलाल, मनोज जोशी, दीवान अधिकारी, सौरभ बिष्ट, कुंदन बिष्ट, हेमंत नेगी आदि ने सहयोग की अपील की है।