अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में जूनोसिस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को विश्व बैंक के सलाहकार डॉ. संजीव सैनी ने निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी लैब, ब्लड बैंक आदि का जायजा लिया। कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे और उपचाराधीन मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
यहां नोडल अधिकारी डॉ. विक्रांत नेगी, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल, एमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. आशीष जैन, डॉ. अंशुल ममगाई, ललित जोशी, नीरज पाठक आदि मौजूद रहे। डॉ. संजीव सैनी ने पीएचसी हवालबाग का भी निरीक्षण किया।