चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड की वन पंचायत परामर्शदात्री समिति के क्षेत्रीय समन्वयक एवं अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करते ही नंद किशोर ने सर्वप्रथम बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की पहल की। वन विभाग के जौरासी रेंज की टीम ने पिंजरे लेकर दो दिन पहले वन पंचायत मोहणा पहुंची और बंदरों को पकड़ना शुरू किया। अब तक कई बंदर पकड़े जा चुके हैं। ब्लॉक की मोहणा, सीमा, देवतल्ला आदि वन पंचायतों के कई लोगों को बंदर काट चुके हैं। मोहणा की सरपंच गीता देवी ने बताया कि वन पंचायत परामर्शदात्री समिति के प्रयासों से बंदर पकड़ने का काम चल रहा है। वन विभाग की टीम में अरविंद भंडारी, शंकर बोरा, आदेश चौहान, भवान सिंह आदि शामिल हैं।