फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. ओपी यादव को मिला डॉ.बीसी राय नेशनल अवार्ड

Sat, 01 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डा.ओपी यादव को नेशनल अवार्ड प्रदान करते राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड फाउंडेशन अल्मोड़ा से जुड़कर लंबे समय से क्षेत्र के हार्ट रोगियों को राहत दिलाने वाले नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ और जाने माने हार्ट सर्जन डॉ.ओपी यादव को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. बीसी राय नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. यादव को शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. यादव के निर्देशन में ही अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट संचालित हो रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली के निदेशक डॉ. ओपी यादव पिछले करीब एक दशक से अल्मोड़ा और उत्तराखंड से जुड़े हैं। उत्तराखंड फाउंडेशन संस्था के माध्यम से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर अब तक करीब छह हजार लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कर चुके हैं। इस क्षेत्र के करीब सौ से अधिक हार्ट रोगियों की काफी कम शुल्क में सर्जरी कर चुके हैं। उन्होंने पहाड़ के कुछ निर्धन रोगियों के पूर्णत: नि:शुल्क ऑपरेशन भी किए हैं। डॉ. यादव को चिकित्सा के क्षेत्र में देश का सर्वोत्तम पुरस्कार दिए जाने को राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, प्रो.एसए हामिद, दीप जोशी, महिपाल बिष्ट, देव सिंह पिलख्वाल, बद्री विशाल अग्रवाल, पुष्कर बिष्ट आदि ने सराहनीय बताया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें