फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव वेदना से पीड़ित महिला के लिए डॉ. गौरव बने देवदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के डॉक्टरों ने प्रसव वेदना से पीड़ित एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया। बैजनाथ से मात्र सात किमी दूर लौबांज आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर महिला के लिए देवदूत साबित हुए। उन्होंने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

विकासखंड गरुड़ की एक गर्भवती महिला प्रसव वेदना से पीड़ित थी। परिजन प्रसव कराने उसे मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रसव वेदना से पीड़ित महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रसव वेदना से पीड़ित महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन एक वाहन में उसे गरुड़ से सात किमी दूर लौबांज लेकर पहुंचे तो महिला दर्द सहन नहीं कर पाई। परिजनों ने आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. गौरव अग्रवाल से संपर्क किया। डॉ. गौरव ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें