फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला योजना समिति (डीपीसी) के 20 सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई है। जिला योजना समिति में जिला पंचायत सदस्यों में से 18 सदस्य और निकायों से दो सदस्यों का चुनाव होना है। 20 पदों के लिए कुल 20 ही नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार 14 मार्च को होगी। नामांकन पत्र सही पाए जाने पर सभी बीस सदस्यों का चुनाव निर्विरोध होना तय है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया सुबह ग्यारह बजे से सायं चार बजे तक हुई। डीपीसी सदस्य पद के लिए जिला पंचायत सदस्य कोटे से पंकज कुमार (नौला), योगेश चंद्र (सुनौली), जीवन सिंह (गोलना करडिय़ा), अंजू राणा (डीडा), संजय कुमार बाणी (सल्लाभाटकोट), देवेंद्र सिंह बिष्ट (ढौरा), महेंद्र सिंह (बल्टा), महेश सिंह (सकनियाकोट), लक्ष्मी देवी (घचकोट), प्रताप सिंह (धामस), सुरेश सिंह (पिलखोली), धन सिंह (गड़स्यारी), नंदन सिंह (खोला), पिंकी करगेती (पनुवाद्योखन), देवकी देवी (धूरासंग्रोली), शोभा रौतेला (मोवड़ी), सरोज देवी (डांगीखोला), मीनाक्षी (एरोड़) ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि निकायों से चुने जाने वाले दो सभासदों पदों के लिए जगमोहन सिंह बिष्ट सभासद बालेश्वर वार्ड नगर पालिका अल्मोड़ा और चंपा मावड़ी सभासद बडियाली वार्ड भिकियासैंण ने ही नामांकन पत्र भरा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार टम्टा ने बताया कि 14 मार्च को सुबह दस बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें