फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकुल्टी गांव में नौ मई की रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। मृतका के भाई ने पति, सास, जेठ और जिठानी पर दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेगी। इधर उपराजस्व निरीक्षक मोहन राम टम्टा ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शव को ससुरालियों ने फांसी के फंदे से निकालकर जमीन पर रख दिया था। पास में ही रस्सी भी पड़ी मिली। राजस्व पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मृतका के भाई गैराड़ चित्रेश्वर निवासी योगेश सिंह का कहना है कि उसकी बहन कमला देवी (22) का विवाह 27 जनवरी 2014 को तकुल्टी निवासी भगत सिंह के साथ हुआ था।

भगत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर सास, जेठ और जेठानी रहते हैं। ससुराली अक्सर कमला को दहेज के लिए ताने देते थे। पति भगत सिंह भी दूसरी शादी करने की चेतावनी देता था। नौ मई की रात कमला अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। योगेश का कहना है कि पति भगत सिंह, सास खगोती देवी, जेठ मदन सिंह और जिठानी विमला देवी ने कमला की हत्या की है।
विज्ञापन


चारों के खिलाफ उन्होेंने राजस्व पुलिस में 498ए, 304 बी, आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार धनी राम ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच रेगुलर पुलिस करेगी, उपराजस्व निरीक्षक इस बाबत प्रपत्र लेकर अल्मोड़ा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें