फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिए में तीन सवारी, मौत की तैयारी

Thu, 06 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थाना पुलिस और जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व जीआईसी में हुई गोष्ठी में पुलिस ने कानून आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस की ओर से छात्रों और पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र दोपहिए में तीन सवारी, मौत की तैयारी और हेलमेट पहनो, जान बचाओ जैसे नारे लगा रहे थे।

 इससे पूर्व हुई गोष्ठी में थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने छात्रों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताते हुए हेलमेट नहीं पहनने पर होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कानून के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर भारत यादव, विनायक तिवारी, सीएच सिंह, बालेश्वर सिंह सहित पुलिस कांस्टेबल आदि मौजूद थे।

इधर पुलिस ने तलाशी के दौरान चालीस वाहनों का चालान किया है। रोडवेज की बसों में भी टिकट आदि को लेकर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें