फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: युवक को भारी पड़ा चलती कार से स्टंट करना

Sun, 29 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भतरौंजखान में चलती कार में खतरनाक तरीके से स्टंट करता एक युवक। पुलिस
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चलती कार की खिड़की से बाहर निकल कर खतरनाक तरीके से स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चालक के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देेवेंद्र पींचा ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उप निरीक्षक, यातायात प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक टैक्सी कार में सवार एक युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकल कर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस वाहन को रोक कर चेक किया तो उसमें चालक सहित पांच लोग सवार थे। उपरोक्त के विरुद्ध खतरनाक तरीके से स्टंट करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। चालक के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति भी की गई। युवकों को जान खतरे में न डालने की सख्त हिदायत दी गई। युवकों ने भी अपनी गलती का एहसास होने पर माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें