फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिंघारीखाल में डोगरा रेजीमेंट के पास लगी थी आग

Sat, 07 Jul 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जंगल की आग बुझाते दमकल कर्मी और सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ एक बार फिर से जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर यहां घिंघारीखाल में डोगरा रेजीमेंट के पास जंगल में आग लग गई। आग से उठ रहे धुंए ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि बाद में जवानों और दमकल कर्मियों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं हो रही है। जिस कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। फायर सीजन खत्म होने के बावजूद आग की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। जंगलों में बेतहाशा चीड़ का पिरूल गिरा हुआ है। शनिवार को यहां घिंघारीखाल के पास डोगरा रेजीमेंट के समीपवर्ती जंगल में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग सड़क तक फैलने लगी थी, सूचना के बाद मौके पर दमकल कर्मी भी पहुंचे। सेना के जवान भी आग बुझाने में जुटे रहे।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अलबत्ता कुछ पेड़ झुलस गए। आग बुझाने वालों में प्रभारी एफएसओ केशव तिवारी, लीडिंग फायरमैन सुभाष चंद्र, सुंदर सिंह, राजेश कार्की सहित तमाम लोग शामिल थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें