रानीखेत राजकीय अस्पताल में प्रदर्शन करते डाक्टर।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में अब डाक्टर भी कूद गए हैं। राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने ढाई घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। यह सिलसिला अब प्रतिदिन चलेगा। इस दौरान यदि अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगी पहुंचे तो कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया जाएगा।
राजकीय अस्पताल रानीखेत में सुबह डॉक्टरों और स्टाफ ने ढाई घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को मांग शीघ्र पूरी करनी चाहिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. डीएस नेई, डॉ. केके पांडेय, डॉ. पुष्पा कन्याल, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. प्रेम लता शर्मा, चीफ फार्मेसिस्ट वीसी सती, एसएस बिष्ट, दीपिका, दिव्या त्रिपाठी, रेखा नेगी, रश्मि त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।