नियाजगंज अल्मोड़ा में जलसे में मंचासीन मुख्य अतिथि सैयद मुफ्ती हाशमी कादरी, मस्जिद के ईमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी आदि।
- फोटो : Do not treat anybody
हजरत ख्वाजा रहमतुल्ला अलैहि के इस्लामिक माह के मौके पर शनिवार रात नियाजगंज में जलसे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खटीमा से आए सैयद मुफ्ती हाशमी कादरी ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्ला अलैहि ने संदेश दिया था कि किसी के साथ गलत व्यवहार न करें। दुश्मन को दुश्मन न समझें। उससे नफरत न कर प्यार से पेश आएं। युवाओं का आह्वान किया कि नशे, जुए, बेइमानी के मार्ग पर नहीं चलें।
उन्होंने कहा कि ख्वाजा रहमतुल्ला का संदेश है कि गरीब की मदद करें, नमाजों का पाबंद हों। समाज से बुराइयों को दूर करने, इस्लाम के बताए तौर तरीकों को जीवन में उतारें। जामा मस्जिद के ईमाम मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने ने ख्वाजा गरीब नवाज के जीवन से लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जलसे में अनस अंसारी, रहमद फराज, सज्जाद हुसैन, शाकिब हुसैन, साहिब अंसारी, मो. तनवीर खान, सैयद ने नातें पढ़ीं। संचालन जलसा कमेटी के संयोजक अमीनुर्रहमान ने किया। कार्यक्रम में सिराज उद्दीन कुरैशी, रिजवान, अमीनुर्रहमान, अब्दुल निजाम कुरैशी, इसरार अहमद, शकील अंसारी, सईद अहमद, मो. दानिश अंसारी, रासिद अंसारी, मो. रिहान, कमर खां के अलावा महिलाओं ने भी भागीदारी की। लंगर लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।