फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्याड़ी को पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं होने देंगे

Wed, 19 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर से लगी ग्राम पंचायत खत्याड़ी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के प्रयासों का विरोध शुरू हो गया है। खत्याड़ी में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने ग्राम पंचायत खत्याड़ी को पालिका क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने खत्याड़ी को पालिका क्षेत्र में शामिल करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान हरीश कनवाल ने कहा कि ग्राम सभा की सहमति के बगैर पालिका द्वारा खत्याड़ी ग्राम पंचायत को पालिका क्षेत्र में मिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने पालिका के इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए इस मामले में उच्च न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी और कहा कि खत्याड़ी को पालिका क्षेत्र में किसी भी सूरत में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि जबरदस्ती खत्याड़ी को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कनवाल, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, राजेंद्र सिंह मेहता, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह, जानकी देवी, पार्वती देवी, ममता कनवाल, चंद्रा देवी, सुंदर कनवाल, सुन्नी कनवाल, नवीन मेहता, अनिल सिंह, मनीष, पंकज आर्या, सुंदर राम, हबीब अहमद, शकील खान आदि मौजूद थे।

इधर हवालबाग के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख महेश चंद्र ने नगर के दुगालखोला, माल, सरसों, गोलनाकरडिय़ा, खत्याड़ी, सरकार की आली आदि ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की स्थिति यह है कि वह अपनी सीमा के अंतर्गत स्थित क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध
विज्ञापन

नहीं करा पा रही हैं। ऐसे में अन्य ग्रामीण क्षेत्र शामिल करना ग्रामीण जनता के साथ अन्याय है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें