केबल डालने के लिए खोदी गई सड़क पर पड़ा मलबा।
- फोटो : amar ujala
नगर में आंतरिक मार्गों की दशा नहीं सुधर रही है। दो माह पूर्व केबल डालने के लिए खोदी गई मालरोड उबड़ - खाबड़ बनी हुई है। कई स्थानों पर से मलबा भी नहीं उठाया गया है। इस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा की मालरोड काफी संकरी है। मालरोड पर वाहनों का काफी दबाव है। जनवरी माह में एक निजी कंपनी द्वारा मोबाइल केबल डालने के लिए पूरी मालरोड खोद दी गई थी। कई जगहों पर खुदाई के बाद पड़ा मलबा अब तक नहीं उठाया गया है। वहीं सड़क काफी ऊबड़ खाबड़ बनी है। खासकर दोपहिये वाहन और पैदल चले वालों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
केबल के लिए की गई खुदाई के मलबे से कई स्थानों पर नालियां भी बंद हो रही हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड इस ओर उदासीन बना हुआ है। केबल खुदाई वाले स्थानों पर डामरीकरण भी नहीं किया गया है। इस कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को खतरा बना रहता है। लोगों ने लोनिवि से केबल के लिए की गई खुदाई वाले स्थान पर डामरीकरण करने, जिन स्थानों पर मलबा पड़ा है उसे हटाने की मांग की है।