फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाएं किसान : चौहान

Mon, 04 Mar 2019 11:06 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सैनार में किसानों को कृषि उपकरण प्रदान करते विधानसभा उपाध्यक्ष । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोत्तरी करें। विधान सभा उपाध्यक्ष चौहान हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सैनार में फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत चयनित कृषक समूह के सदस्यों को कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों को नई तकनीक और उन्नत बीजों का उपयोग कर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें पर्वतीय क्षेत्र की जरूरत के अनुसार आधुनिक उपकरण भी मुहैया कराए जा रहे हैं।  मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि  केंद्र सरकार की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषक समूहों को 80 फीसदी अनुदान पर कृषि उपकरण दिए जा रहे हैं।  जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, खत्याड़ी के ग्राम प्रधान हरीश कनवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें