फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी पैदल चलकर फल्द्वाड़ी पहुंचे डीएम

Fri, 02 Jun 2017 10:47 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
गांव के लिए पैदल जाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल पांच किमी पैदल चलकर फल्द्वाड़ी गांव पहुंचे। वहां जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। सिंचाई विभाग को गांव में सिंचाई डैम बनाने के निर्देश दिए। वन पंचायत अमरोलीधार में वित्तीय अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों से जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट देेने को कहा। समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक महेश नेगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


डीएम पांच किमी की पैदल दूरी तय कर जूहा फल्द्वाड़ी पहुंचे। यहां विधायक महेश नेगी ने भी जनता दरबार में भाग लिया। ग्रामीणों ने सिंचाई व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए। तुमड़ी गांव को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। इस दौरान कुल 42 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश शिकायतें पेयजल, शिक्षा, सड़क, विद्युत, पेंशन से संबंधित थीं। 12  आधार कार्ड, 22 पैन कार्ड बनाए गए। वलना और फल्द्वाड़ी में एएनएम सेंटर खोलने का आश्वासन डीएम ने दिया।

क्षेत्र में उरेडा विभाग की ओर से सोलर लाइट लगाने पर सहमति बनी। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे। अधिकांश विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। इस पर डीएम ने सीईओ से जानकारी हासिल की। वन पंचायत अमरोलीधार (धमेड़ा) में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर तहसीलदार और वन विभाग के एसडीओ से जांच कर एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। वलना में विद्युत पोल बदलने, 14वें वित्त से सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए। विधायक महेश नेगी ने भी अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ममता भटट, प्रधान विपिन पंत, एसडीएम फिंचा राम चैहान, तहसीलदार  नितेश डागर, बीडीओ नीलकंठ भट्ट, प्रधान लाल सिंह, कैलाश भटट सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जनता दरबार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दो दर्जन लोगों को दवाइयां भी बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें