फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायाधीश और नैनीताल डीएम ने जागेश्वर में की पूजा

विज्ञापन
जागेश्वर में सपरिवार पूजा के लिए पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक सिंह तथा डीएम सविन बंसल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला अब अंतिम दौर में है। रविवार को भी जागेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पार्थिव पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप आदि भी किए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक सिंह और नैनीताल जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल भी सपरिवार जागेश्वर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर के दर्शन किए और पूजा संपन्न कराई। उसके बाद न्यायाधीश द्वारा भंडारे का भी आयोजन कराया गया। मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि बाद में न्यायाधीश और जिलाधिकारी वृद्ध जागेश्वर भी दर्शन के लिए गए। सोमवार को सावन माह का अंतिम सोमवार है और इस दिन काफी भक्तों के उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें