फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित डीएम को विदाई, नवागत का स्वागत

Fri, 16 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में चमोली जिले को स्थानांतरित जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को विदाई दी गई और अल्मोड़ा में नवागत डीएम सबिन बंसल का स्वागत किया। समारोह में श्री सुमन ने कहा कि तैनाती के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों का बेहतर सहयोग मिला।
विज्ञापन


पालिका परिषद में हुए विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि प्रमोशन, तबादला नौकरी के अंग हैं। कर्मचारी और अधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करना चाहिए।

 पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने सुमन के कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, अशोक कुमार वर्मा अशोक पांडे, तारा जोशी, राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा के आवास में हुए कार्यक्रम में डीएम विनोद कुमार सुमन को विदाई दी गई। इस मौके पर श्रीमती महरा के अलावा एएमए आशारानी बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, अभियंता गोविंद महरा, जेपी आर्या, चंचल जोशी, बालम भाकुनी, नरेंद्र सिंह, सुरेश उप्रेती, कृष्ण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

जिला कार्यालय सभागार में कलक्ट्रेट और विकास भवन कार्यालयों के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम रिंकू बिष्ट, अनिल चन्याल, मनोहर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों के पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा में नवागत जिलाधिकारी सबिन गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें