फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ, अनुली में लगेंगे बहुउद्देश्यीय शिविर

Fri, 16 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सबिन बसंल ने बताया कि 17 अक्तूबर को तहसील सोमेश्वर के सोमनाथ मैदान और 19 अक्तूबर को तहसील भनोली के अनुली मैदान में सुबह 10 बजे से बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, लोनिवि, ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि, उरेडा, पशुपालन, सहकारिता, रेशम, उद्योग, युवा कल्याण, पर्यटन, खनन, पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के आवेदन पर्याप्त मात्रा में साथ रखने को कहा है।

 दुग्ध, बाल विकास, मत्स्य, सिंचाई, पंचायत राज, वन, सेवायोजन, सैनिक कल्याण, बचत आदि विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। शिविरों में आवेदक अपनी शिकायतों के संबंध में पंजीकरण संबंधित परगना अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि से पूर्व करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें