फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन से मिले डीएम

Tue, 31 Mar 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी जिले के भ्रमण पर पहुंचे। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कसार देवी स्थित होटल में उनसे शिष्टाचार भेंट की। डीएम ने उपाध्यक्ष को जिले की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वच्छता, ग्राम्य विकास, रोजगार सृजन तथा तकनीकी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डीएम ने जिले में संचालित विकासात्मक योजनाओं, उपलब्धियों ओर चुनौतियों से भी उपाध्यक्ष को अवगत कराया। डीएम ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाद्रि हैंडलूम एवं अन्य पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें