फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कार खाई में गिर पेड़ से रुकी, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 31 Mar 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दन्या के चलमोड़ीगाड़ा के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जाते एक पेड़ से टकरा रुक गई जिससे कार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ऑल्टो कार अल्मोड़ा से दन्या को आ रही थी। चलमोड़ीगाड़ा के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे गहरी खाई की ओर लुढ़कने लगी लेकिन एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पेड़ से टकराने के कारण कार खाई में गिरने से बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग और अन्य राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे। कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें