अल्मोड़ा। मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत ग्राम स्याली के सड़क निर्माण कार्य के लंबित होने के कारणों की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार धारानौला में बैठक हुई। विभागों के मध्य लंबित औपचारिकताओं, अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा कार्य प्रारंभ न हो पाने के कारणों की समीक्षा की गई। डीएम अंशुल सिंह ने सड़क निर्माण कार्य के लगातार लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि सड़क के मार्ग में सरकारी भूमि है तो उसे तत्काल अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। सड़क निर्माण कार्य के लगातार लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल और ठोस प्रगति दिखाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि ग्राम स्याली के ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा , अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।