फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किमी पैदल चलकर पजीना गांव पहुंचे जिलाधिकारी

Fri, 07 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने छह किमी पैदल चलकर ताड़ीखेत ब्लॉक के पजीना गांव का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने की बात कही और उप जिलाधिकारी रानीखेत को आवेदनों की जांच कराकर उसकी जानकारी आवेदन कर्ता और जिला कार्यालय को देने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासों की स्थिति जानने के लिए खंड विकास अधिकारी को गहनता से जांच करने और समाज कल्याण विभाग से स्वीकृत पेंशन का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया।
 
  पजीना गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। आवास योजना का लाभ वरिष्ठता के आधार पर दिया जाएगा। यदि यह संभव नहीं हो पाया तो उनके आवेदन पत्रों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए संस्तुति सहित भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल करने का आश्वासन देते हुए एसडीएम रानीखेत को प्राप्त आवेदनों का अंकन पंजिका में कराकर उसकी जानकारी आवेदन कर्ता और जिला कार्यालय को देने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी ताड़ीखेत को आवासों के संबंध में गहनता से जांच करने और कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर वन और कृषि विभाग द्वारा संयुक्त कार्य योजना बनाई जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने शेर पंपिंग योजना का निरीक्षण किया और ईड़ा चौरासी मोटर मार्ग और कोसी में स्वीकृत मोटर पुल की जानकारी भी प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जाख, ईड़ा, खुदोली, कनार में पोल बदलने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी को स्वीकृत पेंशन का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच कराने को कहा। काकड़ीघाट में पशु चिकित्सक नहीं होने की शिकायत पर उन्होंने सीडीओ से संबंधित विभाग से जानकारी लेने को कहा। जिलाधिकारी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी 45 शिकायतें प्रापत हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी के क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ जेएस नागन्याल, एसडीएम रजा अब्बास, तहसीलदार नितेश डांगर समेत जिला पंचायत सदस्य चंदन राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता फत्र्याल, गजेंद्र फत्र्याल, प्रधान गंगा देवी, सुरेंद्र कुमार, गोपाल सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें