फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं होने से कुंजवाल नाराज

Fri, 07 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्गों के टेंडर और बॉंड होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन



कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा, धौलादेवी ब्लॉक के टकोली बैंड-नौरा बघाड,  टकोली बैंड से छतोला-वलमा-वड्यूड़ा, सत्यूं-जिफल्टा-नैणी, लोधिया-चौमू समेत कई स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण के लिए पूर्व में टेंडर और बॉंड हुए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

इस कारण क्षेत्रीय जनता में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा है कि पूर्व में जिन मोटर मार्गों के टेंडर हो चुके है यदि उन पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो विभागों और जिला प्रशासन को जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों के निर्माण के लिए टैंडर और बौंड हो चुके हैं उन मोटर मार्गो पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें