फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू 

Mon, 18 Sep 2017 10:52 PM IST
चौखुटिया (अल्मोड़ा)।, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौखुटिया में जिला स्तरीय खेलकूद के पहले दिन मार्च पास्ट के दौरान सलामी देते व शपथ लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाखली खेल मैदान में प्राथमिक और जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय तीन दिवसीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। गत वर्ष की चैंपियन ताड़ीखेत की दीक्षा खनायक ने मशाल दौड़ के बाद प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। शिक्षिकाओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, डीईओ आरएस बहादुर, बीईओ भारत जोशी, दिगंबर आर्या, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नंदी शर्मा और पूर्व बीईओ गणेश पाठक ने दीप प्रज्वलित करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए प्रांत और राष्टीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। 

आयोजन समिति की ओर से चौखुटिया ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने अतिथियों और बाहर से आई टीमों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत करने के बाद बैज अलंकृत किए। जिले के सभी ग्यारह ब्लॉकों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट करने के बाद शपथ ली। इस दौरान राजकीय आदर्श जूनियर हाइस्कूल छिताड़ के बच्चे बैंड बजाते हुए सबसे आगे चल रहे थे। पहले दिन का अधिकांश समय उद्घाटन, स्वागत और मार्चपास्ट आदि औपचारिकताओं में ही बीत गया देर शाम तक कबड्डी, खो-खो और अंताक्षरी के प्रारंभिक चरण ही संपन्न हो सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन पीसी उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम आयोजन में जिला खेल समन्वयक दीपक शाही, ब्लाक खेल समन्वयक ललित नारायण रौतेला, ललिता जोशी, मंजू शर्मा, मीना शर्मा, राम बहादुर, माला सहल, जय प्रकाश, गौरव रावत, शैलेंद्र सिंह, मंगलसिंह, कुलदीप पांडे, उीपक मेहता, भूपेंद्र बिष्ट, बलवंत अधिकारी, आशा वर्मा, देवेद्र सिंह, हरपाल सिंह, गणेश कंडारी, संगीता वर्मा, भानुप्रताप सिंह, रितु आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें