फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ओपीडी 400 के पार

विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पल-पल बदल रहे मौसम के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी 457 रही। सुबह से ही पर्ची काउंटर में मरीजों की लाइन लग रही है। वहीं, जिला अस्पताल के एकमात्र फिजीशियन के चारधाम यात्रा ड्यूटी में जाने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। फिजीशियन न होने से मरीज बेस अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बुखार, जुकाम, सर दर्द, बदन दर्द समेत तमाम मौसमी रोगों के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में सिर्फ एक फिजीशियन तैनात थे लेकिन अब उनके चारधाम ड्यूटी में जाने से अस्पताल में स्थितियां बिगड़ रही हैं। जिला अस्पताल में नगर समेत कोसी, कटारमल, बख, विश्वनाथ, फलसीमा, चितई समेत तमाम स्थानों से मरीज फिजीशियन को दिखाने पहुंचते हैं लेकिन यहां फिजीशियन न होने से उन्हें भारी दिक्कतें हो रही है।
शुक्रवार को भी फिजीशियन को दिखाने करीब 60 से 70 मरीज पहुंचे थे लेकिन उनके न होने से मरीजों को अस्पताल से बैरंग लौटना पड़ा। मरीज नगर से दूर स्थित बेस अस्पताल पहुंचे। मरीजों का कहना है कि यदि फिजीशियन ड्यूटी में हैं तो दूसरे फिजीशियन की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

बनकोट के पूर्व सैनिक कैलाश सिंह बनकोटी माता को फिजीशियन को दिखाने पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर न होने से उन्हें दिक्कतें हुई। उन्होंने बताया कि अब बेस अस्पताल दिखाने जा रहा हूं। बेस अस्पताल यहां से दूर है। वहां आने जाने में भारी दिक्कतें हो रही है। फिजीशियन की व्यवस्था की जाए।
अल्मोड़ा के चंदन सिंह लटवाल अपने दोस्त को फिजीशियन को दिखाने पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर न होने से उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल दूर होने से वहां आने जाने में मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

अस्पताल के फिजीशियन की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगी है। इस वजह से दिक्कतें आ रही हैं। फिजीशियन के ड्यूटी से लौटने पर पूर्ववत व्यवस्था लागू रहेगी।
डॉ. कुसुमलता, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें