जिला अस्पताल अल्मोड़ा का निरीक्षण करते दिल्ली के मुख्य अभियंता अहमद
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भी नेशनल एइक्रडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) के मानक के अनुसार जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नैब के निर्देश पर आक्टोस सोल्यूशन दिल्ली के तीन सदस्यीय दल ने आज जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचा। इस दल ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
आक्टोवस सोल्यूसन के मुख्य अभियंता अहमद के नेतृत्व में दल ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों, स्टाफ रूम, डाक्टर कक्षों और आपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण किया। दल ने पाया कि अस्पताल के वार्ड आक्सीजन की पाइप लाइन से आच्छादित नहीं हैं। अच्छी एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं। एंबुलेंस पार्किंग की भी व्यवस्थाएं नहीं हैं। साथ ही आपरेशन थियेटर भी सामान्य श्रेणी का हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में बड़े निजी अस्पतालों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय और नैब को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यहां अस्पताल में मॉडल आपरेशन थियेटर बनाने, सभी वार्डों को आक्सीजन की पाइप लाइन से आच्छादित करने, अच्छी एंबुलेंस सुविधा समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सिफारिश की जाएगी, ताकि अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में निजी अस्पतालों की तरह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जनता को मिल सकें। दल में चीफ इंजीनियर के अलावा राकेश कुमार, विवेक साक्या भी शामिल थे। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रकाश वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।