फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हंगामा, समझौते के बाद निपटा

Sun, 05 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब बाइक से गिरने के बाद अस्पताल में इलाज को पहुंचे युवक को देखने आए एक युवक ने वहां मौजूद इमरजेंसी डाक्टर और गार्ड के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज कर दी। वहां मौजूद डाक्टरों और गार्ड द्वारा रोके जाने से गुस्साए युवक ने गार्ड के थप्पड़ भी मार दिया। बाद में पुलिस के आने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


इमरजेंसी सेवा में ड्यूटी कर रहे डाक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रविवार सायं बाइक से गिरने के बाद एक युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। मरीज के सिर और हाथ में चोट लगी थी। जिसका इलाज किया जा रहा था। टांके लगाने और ड्रेसिंग के बाद घायल युवक जाने लगा तो उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि  घायल का हालचाल पूछने के बहाने दूसरे युवक ने अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान गार्ड ने जब युवक को रोकने का प्रयास किया तो इस युवक ने गार्ड बलवीर सिंह के साथ हाथापाई भी की।

डा. मिश्रा ने बताया कि हंगामा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान डा. मिश्रा ने अपने उच्चाधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। पुलिस के आने के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग भी वहां पहुंचे और काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। थाना कोतवाल से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। देर सायं दोनों पक्षों के मध्य हुए समझौते के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है। इधर प्रभारी कोतवाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल प्रकरण में अजय सिंह का धारा 81 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें