फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन

Fri, 11 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने, संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षा को सही दिशा देने का संकल्प लेते हुए इसके लिए हरसंभव प्रयास करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने शिक्षकों की समस्याओं के निदान का आश्वासन देते हुए सीएम की ओर से शिक्षक भवन में फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

कठायत ने कहा कि कोटिकरण की विसंगतियों का मामला सीएम हरीश रावत के संज्ञान में लाया गया है। इसमें शीघ्र सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की बढ़ती संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती न होने से समस्या बढ़ी है। इस दिशा में भी सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुबेर सिंह कड़ाकोटी ने शिक्षकों को शिक्षा की दशा पर गंभीरता से सोचने और बच्चों को सही दिशा देने पर जोर दिया। वहां ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, संघ के जिलाध्यक्ष बलवंत अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष पीसी उपाध्याय, जिला मंत्री उमेश जोशी, दिनेश रावत आदि ने विचार रखे।

ब्लॉक मंत्री भूपेंद्र बिष्ट ने संचालन किया। वहीं उप शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालादत्त तिवारी, बीआरसी समन्वयक सीडी पांडे, नरेंद्र जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, डा. मनोज तिवारी, संजय जोशी, राजेश फुलोरिया, किशोर जोशी, शैलेंद्र नेगी, राजेंद्र प्रसाद, रितु सिंह, मीना शर्मा, रुचि बंग्याल, मंजू शर्मा, लीला जोशी, गजेंद्र बिष्ट, जगदीश भंडारी, बालादत्त शर्मा, चंदनलाल, सुरेश चौधरी, दिनेश मनराल, राम सिंह जैनी आदि थे।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन में 24 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिनमें रामबहादुर, केशर सिंह बिष्ट, महेश दुर्गापाल, चंद्रराम, धन सिंह राठौर, गोविंद राम, नरेंद्र किरौला, कृपाल सिंह, बालादत्त मठपाल, दयालु राम, प्रताप राम, बचे सिंह, नयन सिंह, गणेश वर्मा, विष्णु सिंह, बद्रीदत्त, नवीन चंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें