फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफल के पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Tue, 12 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती तहसील क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक थमा नहीं है। सोमवार सायं नया संग्रौली गांव के खुरकोटा तोक में खेत में काम कर रही एक महिला और दो बालिकाओं पर तेंदुए ने झपटने का प्रयास किया। इन तीनों ने काफल के पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। करीब बीस मिनट तक तेंदुआ पेड़ के नीचे ही बैठा रहा। बाद में बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद तेंदुआ कुछ दूर जाकर झाड़ी के ओट में बैठ गया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


सोमवार सायं पांच बजे नया संग्रौली गांव के खुरकोटा तोक निवासी खिला देवी पत्नी गोविंद राम दो अन्य बालिकाओं पूनम और सविता पुत्री श्याम राम के साथ गांव से करीब चार सौ मीटर दूर  खेत में गेहूं की फसल काट रही थी। अचानक उन्होंने तेंदुए को अपनी ओर आते हुए देखा। तीनों पास में स्थित काफल के पेड़ पर चढ़ गए। लोगों ने बताया कि तेंदुआ करीब 20 मिनट तक पेड़ के पास बैठा रहा।

महिला और बालिकाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच छिप गया। तेंदुए को देखने के लिए कुछ दूरी पर पहाड़ी पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है और लोग भयभीत भी हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे ने बताया कि वन विभाग और तहसील को सूचना दे दी गई है लेकिन कोई भी विभागीय कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें