नानीसार में सरकार पर जिंदल ग्रुप को गलत तरीके से भूमि आवंटित करने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन 10वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक जिंदल ग्रुप से भूमि का आवंटन रद नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में 24 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर 19 नवंबर को देहरादून जैन धर्मशाला में इस मामले में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इधर द्वारसौं में धरने से पूर्व महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
कहा कि सरकार पहाड़ को पूरी तरह से बरबाद करने पर तुली हुई है। यदि सरकार ने रवैया नहीं बदला तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 10वें दिन विनोद सिंह राणा, प्रताप सिंह राणा, चंदन सिंह राणा, गणेश सिंह राणा क्रमिक अनशन पर बैठे। जबकि कई ग्रामीण उनके समर्थन में पहुंचे।