फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संकरी सड़क पर पास देने को लेकर विवाद, टैक्सी चालक ने रोडवेज बस फूंकने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सगनेटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्यूड़ा में शनिवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां संकरी सड़क पर पास (रास्ता) देने जैसी मामूली बात पर एक टैक्सी चालक और दिल्ली रोडवेज बस के स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि टैक्सी चालक ने बस को दो घंटे तक बीच सड़क पर रोक कर रखा और चालक को जान से मारने व बस को आग लगाने की धमकी दे डाली। इस हंगामे के कारण भीषण जाम लग गया और बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक तनुज सिंह ने बताया कि बस दोपहर करीब दो बजे रानीखेत से दिल्ली के लिए वाया सगनेटी रवाना हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे ज्यूड़ा के पास सामने से आ रहे एक टैक्सी चालक से जब पास देने के लिए कहा तो वह भड़क गया। चालक का आरोप है कि टैक्सी चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर बस में आग लगाने की धमकी देने लगा। बस के परिचालक कमलेश मिश्रा ने आशंका जताई कि टैक्सी चालक अत्यधिक नशे में था।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने घटना पर तीव्र रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को जान से मारने और सरकारी संपत्ति को फूंकने की धमकी देना एक गंभीर अपराध है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

दो घंटे तक लगा रहा जाम, नहीं पहुंची पुलिस
इस विवाद के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हैरान करने वाली बात यह रही कि मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए टैक्सी को जबरन पीछे कराया जिसके बाद करीब दो घंटे बाद बस आगे के लिए रवाना हो सकी। रोडवेज प्रशासन अब मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
कोट
- दिल्ली रोडवेज की बस निर्धारित समय पर रवाना हुई थी लेकिन इस घटना के कारण बस का संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को बंधक जैसी स्थिति झेलनी पड़ी। सार्वजनिक परिवहन को बाधित करने वाले ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - अमित मेहरा, संचालक रानीखेत डिपो
संकरी सड़कें बनीं सिरदर्द, बड़े वाहनों के संचालन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सगनेटी क्षेत्र का यह मार्ग कई स्थानों पर इतना संकरा है कि दो वाहनों का एक साथ पास होना लगभग असंभव है। ऐसे में इस रूट पर दिल्ली रोडवेज जैसी बड़ी बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस मार्ग के चौड़ीकरण और बड़े वाहनों के संचालन के लिए जल्द ही प्रशासन द्वारा स्पष्ट गाइडलाइंस तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें