फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भटकोट से भिकियासैंण यात्रा के तहत गगास नदी पर चर्चा

Sun, 18 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट के बग्वालीपोखर में पहुंचा यात्रा दल। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की प्रमुख गगास नदी पर केंद्रित चार दिवसीय भटकोट से भिकियासैंण यात्रा के तहत यात्रा दल ने दूसरे दिन रविवार को बग्वालीपोखर के मैदान में लोगों के साथ गगास नदी की स्थिति पर चर्चा की। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


यात्रा संयोजक चारु तिवाड़ी, मनोहर भंडारी, शिव दत्त पांडे, हरिशरण शर्मा, जीवन अधिकारी, प्रमोद जोशी, जेपी तिवाड़ी आदि ने अपने विचार रखते हुए गगास नदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक मेहता ने किया। इसके बाद बग्वालीपोखर बाजार से फुलकेश्वर मंदिर बासुलीसेरा तक जनगीत गाते हुए यात्रा दल अगले पड़ाव की ओर बढ़ा।
इस पड़ाव में बासुलीसेरा, नौसार, दुगौड़ा, गगास, दड़माड़ तक यात्रा की गई और रात्रि विश्राम के लिए दल कफड़ा पहुंचा। यात्री दल में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, दयाल पाण्डे, बसंत उपाध्याय, जमुना प्रसाद तिवाड़ी, गिरीश मठपाल, प्रमोद जोशी, बलवीर भंडारी, प्रकाश भंडारी, शिव दत्त पांडे, हरिशरण शर्मा आदि लोग शामिल थे। उल्लेखनीय है कि अस्कोट-आराकोट अभियान के ''''''''स्रोत से संगम'''''''' कार्यक्रम के तहत इस बार छोटी-छोटी नदियों की यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें