फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र-छात्राओं ने समझा संग्रहालयों का इतिहास

Sun, 18 May 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की ओर से जागेश्वर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

जागेश्वर संग्रहालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं को संग्रहालयों का महत्व समझाया गया। संग्रहालयों के प्रति स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया और छात्र-छात्राओं ने जागेश्वर संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन करते हुए उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

पुरातात्विक संग्रहालय जागेश्वर के प्रभारी डॉ. कृष्ण बिहारी शर्मा ने संग्रहालयों में मौजूद प्राचीन धरोहरों के संरक्षण की जरूरत बताई। कार्यक्रम में देहरादून मंडलीय कार्यालय से आए सहायक पुरातत्वविद् पीएस राणा, सर्वेक्षक गणेश सिंह, दीपराज लखेड़ा, नवीन थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें