फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवागमन छूट निरस्त होने से बाहरी मजदूरों और फंसे लोगों में मायूसी

विज्ञापन
रानीखेत में आवागम की परमिशन मांगने एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोग। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को अंतरराज्जीय आवागमन की छूट को निरस्त किए जाने से बाहरी मजदूरों और दूसरे स्थानों पर फंसे लोगों में निराशा का माहौल है। यहां एसडीएम परिसर में कई लोग आवागमन पास बनवाने पहुंचे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। लोग बारी-बारी से एसडीएम अभय प्रताप से मिले और अपनी परेशानी बताई। हालांकि प्रशासन खास कारण बताने पर ही परमिशन देने के मूड में है।
विज्ञापन

बता दें कि तराई क्षेत्र के कई मजदूर रानीखेत में कार्य करते हैं, लेकिन लॉक डाउन के बाद अब काम धंधे बंद हो गए हैं। मंगलवार को आवागमन की छूट के बाद लोगों को उम्मीद थी कि वह लोग भी अपने घर जा पाएंगे, लेकिन रविवार की शाम छूट निरस्त होने की सूचना के बाद उनमें फिर मायूसी छा गई। उनका कहना था कि क्या करें, काम धंधा है नहीं, ऐसे में क्या खाएंगे। किराए के कमरों में रहते हैं, किराया भी कैसे दिया जाए। एसडीएम साहब के पास आए हैं, यदि परमिशन मिल जाती है तो अच्छा था, अपने घर में जाकर रूखी सूखी खा लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें