फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन मंजिला मकान में आगे, दिव्यांग को बचाया

Thu, 28 Sep 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के चपडोला गांव में आग लगने से तीन मंजिला मकान का अधिकांश हिस्सा जल गया। मकान में सो रहे दिव्यांग की जान बचा ली गई। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के तहसील भनोली के चपडोला में तीन मंजिला मकान में आग भड़क गई। पास में ही रहने वाले हरीदत्त भट्ट ने मकान से धुंआ आते देखा तो अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में अकेले सोये बसंत बल्लभ भट्ट पुत्र गंगा दत्त को घर से बाहर निकाल कर सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। इस मकान से सटे गोविंद बल्लभ भट्ट और हरी दत्त भट्ट के मकानों को बचा लिया गया। सूचना मिलने पर दन्यां से कैलाश भट्ट, किशन जोशी और डीके जोशी आदि चपडोला गांव पहुंचे। उन्होंने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें