फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम खोलने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय धमके संचालक और ट्रेनर

विज्ञापन
रानीखेत में जिम खोलने की मांग करते संचालक ट्रेनर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)। अनलॉक 1.0 में शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां, धार्मिक स्थल खुलने के बाद अब जिम खोलने की मांग भी बलवती हो गई है। जिम संचालकों और ट्रेनरों ने यहां एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनकी आजीविका जिम से जुड़ी है। सरकार तक मांग पहुंचाने की गुहार लगाई गई। फिट रहेगा इंडिया, तभी तो जीतेगा इंडिया सहित तमाम स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर पहुंचे जिम संचालकों ने कहा कि 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, तभी से होटल, धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल बंद थे। अब अनलॉक 1.0 में जिम छोड़कर अन्य सभी संस्थानों को खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं, कहा कि जिम से उनका व्यवसाय जुड़ा है। नियमों के साथ इन्हें भी खोलने के आदेश दिए जाने चाहिए। इस दौरान एसडीएम अभय ओरताप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संजय सिंह, करण बुधानी, योगेश गोस्वामी, विजय बिष्ट, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जिम संचालक, ट्रेनर। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जिम संचालक, ट्रेनर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें