फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर छात्रसंघ उपसचिव ने निदेशक कार्यालय किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी बृहस्पवितार को भी निदेशक कार्यालय बंद कर धरने पर बैठक गए। परिसर प्रशासन की ओर से दो दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के आश्वासन पर उपसचिव ने आंदोलन स्थगित कर दिया। उपसचिव ने अब दो दिनों में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की दशा में कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि छात्रसंघ उपसचिव ने एनसीसी में गए छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित करने, स्नातकोत्तर के सभी विषयों में 10-10 सीटें बढ़ाने, स्नातकोत्तर में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने समेत तमाम मांगों को लेकर बीते दिन परिसर निदेशक, प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू कार्यालय बंद कर दिया। जिसके बाद वह घरने पर बैठ गए।
परिसर प्रशासन से वार्ता के बाद भी आश्वासन से असंतुष्ट होने के बाद उपसचिव ने बृहस्पतिवार से पूरा परिसर बंद करने का निर्णय लिया। इधर बृहस्पतिवार को उपसचिव फिर से निदेशक कार्यालय बंद कर धरने पर बैठ गए। परिसर में विभागाध्यक्षों और परिसर प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद उपसचिव को विभिन्न मांगों पर दो दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया गया। आश्वासन पर उपसचिव ने आंदोलन स्थगित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें