फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लंबित मांगें पूरी न होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स 23 को करेंगे सचिवालय कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अल्मोड़ा शाखा की शक्ति सदन में मंगलवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पदाधिकारियों ने लंबित मांगों के समाधान के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहरा कहा कि शासन स्तर पर लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद 27 सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने यदि शीघ्र लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो महासंघ 23 फरवरी को देहरादून सचिवालय तक विशाल रैली निकालकर अपनी मांगों को मजबूती से शासन के समक्ष रखेगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष अजय टम्टा, सचिव दीपक सिंह मटियाली, ललित मोहन बिष्ट, हिमांशु जोशी, रिनी पांडे, सूरज सिंह रावत, शेखर पांडे सहित पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जल संस्थान, पेयजल, जिला पंचायत, शहरी विकास, पीएमजीएसवाई सहित अन्य विभागों के इंजीनियरों मौजूद रहे।



डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने किया 23 को सचिवालय कूच का एलान
बागेश्वर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के इंजीनियरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। जिला स्तरीय बैठक में इंजीनियरों ने दो टूक कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने 23 फरवरी को सचिवालय कूच का एलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को लोनिवि के अतिथि गृह में महासंघ के जिलाध्यक्ष एनके जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन शासन स्तर पर उनकी अनदेखी हो रही है। निर्णय लिया गया कि आगामी 18 फरवरी को अपनी मांगों के समर्थन में डीएम के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो 23 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक विशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन ललित कुमार ने किया। यहां इंजीनियर नरेंद्र तिरुवा, ममता बिष्ट, राज कमल, गोविंद नाथ, दीपशिखा, नीरज नौटियाल, अनुज कुमार, दर्शन सिंह, आशुतोष कार्की, दीपक सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें