फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में दिनेश चंद्र ने हासिल किया पहला स्थान

Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के एमए तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र के छात्र दिनेश चंद्र ने अंतर महाविद्यालयी 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

दिनेश की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निर्दोषिता बिष्ट ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ खेलकूद और अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। छात्र की इस उपलब्धि पर मुख्य अनुशास्ता डॉ. नाज़िश खान, डॉ. प्रकाश चंद्र, मीना सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें