फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बास्केटबाल के फाइनल में पहुंची पौड़ी

Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्माेड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता में आठ जिलों के खिलाड़ियों में अपना दमखम दिखाया। अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में पौड़ी ने नैनीताल को 17-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बुधवार को प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 17-2 के अंतर से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में पौड़ी ने अल्मोड़ा को 15-1, अंडर-19 बालिका वर्ग में पौड़ी ने देहरादून को 8-1, अंडर-17 बालक वर्ग में नैनीताल ने हरिद्वार को 20-0 और अंडर-14 बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने बागेश्वर को 34-0 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 28-6, अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 18-9, अंडर-19 बालिका वर्ग में देहरादून ने बागेश्वर को 22-2, अंडर-17 बालिका वर्ग में अल्मोड़ा ने देहरादून को 6-2, अंडर-14 बालिका वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 12-2 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में पौड़ी ने ऊधम सिंह नगर को 21-5, देहरादून ने बागेश्वर को 27-5, बालिका वर्ग में नैनीताल ने बागेश्वर को 12-4, पौड़ी ने देहरादून को 20-2 से हराया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 14-1, पौड़ी ने बागेश्वर को 36-2, बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने टिहरी गढ़वाल को 13-3, देहरादून ने अल्मोड़ा को 26-15 और नैनीताल ने बागेश्वर को 33-0 से हराया। आलोक सिंह, संजय शर्मा, शरद यादव, तनवीर आलम, निकिता कन्याल, पूजा डालाकोटी, साक्षी तिवारी, बबिता बर्तवाल, नीमा शाह, हरीश गोस्वामी आदि मैच के रेफरी रहे। वहां जिला समन्वयक नवीन लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ भूपाल सिंह चिलवाल, डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, दीपक शाही, गणेश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें