फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलियों की सरगर्मियां शुरू, ढोलकों की मरम्मत करने वाले पहुंच रानीखेत

विज्ञापन
रानीखेत बाजार में ढोलक बेचता व्यापारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं में बैठकी होली महाशिवरात्रि से पूरी तरह स्वरूप में आ जाती है। होली से पहले ढोलक, मंजीरा आदि के साज दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो जाती है। इसी कड़ी में मैदानी क्षेत्रों से हर साल ढोलक वाले पहाड़ चढ़ते हैं और फेरी लगाकर नई ढोलक बेचते हैं। ढोलक ठीक करने का काम भी ये लोग बरसों से करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

अमूमन होली से एक माह पहले ही ढोलक वाले रानीखेत पहुंचते हैं और यहां डेरा जमाकर साज का सामान खरीदते तथा ठीक करते हैं। गली मोहल्लों में इन दिनों होली के लिए ढोलक आदि को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। लालकुआं सहित तमाम स्थानों से पहुंचे ढोलकी वाले ढोलक बेच रहे हैं इसके अलावा पुराने ढोलकों को दुरुस्त करने का काम भी कर रहे हैं। यह लोग एक माह तक यहीं रहेंगे और व्यापार करेंगे। कई स्थानों पर इन दिनों बैठकी होली का भी दौर चल रहा है। जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें