फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना टाइगर ने जीता मुकाबला

Sat, 03 Feb 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौलछीना (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
धौलछीना टाइगर ने जीता मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शौकियाथल में आयोजित स्व. राम चंद्र भट्ट स्मृति किक्रेट प्रतियोगिता में धौलछीना टाइगर इलेवन ने आरतोला इलेवन को 26 रन से हराया। धौलछीना टाइगर ने तीसरी बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है। राजू महरा को मैन ऑफ द मैच और वीरू महरा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


जागनाथ इंटर कॉलेज शौकियाथल खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आरतोला इलेवन ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। धौलछीना टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मेें 177 रन बनाए, जिसमें राजू महरा ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया।

जवाब में आरतोला इलेवन की टीम 151 रन बनाकर आउट हो गई। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर संजय नेगी और गोपाल राणा, आखों देखा हाल संजय सिंह और देवेंद्र ने सुनाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 19 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


धौलछीना टाइगर तीसरी बार इस प्रतियोगिता को जीतने में सफल रही। मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विजेता और ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे ने उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें